सरकारी मदरसा में देर रात लगी आग, लाखों के समान जले

अमदाबाद प्रखंड की पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत के वार्ड नंबर 13 बलुआ गांव में स्थित सरकारी मदरसा आइसातुल बनात में शुक्रवार की देर रात करीब 12:00 बजे अचानक आग लग गयी

अमदाबाद

अमदाबाद प्रखंड की पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत के वार्ड नंबर 13 बलुआ गांव में स्थित सरकारी मदरसा आइसातुल बनात में शुक्रवार की देर रात करीब 12:00 बजे अचानक आग लग गयी. जिसे स्थानीय लोगों में अपराध अफरा-तफरी का माहौल हो गया. देखते ही देखते फूस वह कपड़े से बनी मदरसे की सा कमरा आगे के चपेट में आग के चपेट में आ गया. मदरसा आइसातुल बनात के सचिव आबू ताल्हा ने बताया कि वे लोग सो रहे थे. तभी हो हल्ला की आवाज सुनायी दी. जब बाहर निकल कर देखा तो मदरसे में आग लगी हुई थी. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया गया. लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक मदरसा में रखें बेंच, डेक्स, टेबुल, कुर्सी सहित मदरसा के कई कागजात जलकर राख हो गया. उन्होंने आगे बताया कि इस मदरसे में ओसतानिया यानी आठवीं तक की पढ़ाई होती है. वर्ग एक से आठ तक के 170 बच्चे नामांकित हैं. इसे लेकर वे लोग अमदाबाद थाना, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित अंचल पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिए हैं. घटना को लेकर इधर अंचल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी ने बताई की आग लगी की घटना की जानकारी मिली है. जिसे लेकर राजस्व कर्मचारियों को जांच के लिए भेजा गया है. जांच रिपोर्ट जल्द ही जिला भेजा जाएगा. वार्ड सदस्य मोहम्मद दुलाल ने मदरसे की पुनः निर्माण कराने की सरकार से मांगती है. मौके पर मदरसे के अध्यक्ष गफ्फार, शिक्षिका रहीम खातून, हेड मौलवी आयशा प्रवीण, शिक्षिका आयशा खातून, शिक्षक मसूद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >