शॉर्ट सर्किट से लगी आग, किराने की दुकान समेत घर राख

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, किराने की दुकान समेत घर राख

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के मुसापुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में रविवार तड़के करीब तीन बजे भीषण आग लगने से एक किराना दुकान सहित घर जलकर राख हो गया़ आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया. अगलगी की इस घटना में सज्जाद की किराने की दुकान समेत घर का सारा सामान जल गया. आग में उनका गौशाला भी चपेट में आ गया. दो गाय और चार बकरियों की झुलसने से मौत हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ भी नहीं बचाया नहीं जा सका. पीड़ित सज्जाद ने आग बुझाने का प्रयास किया. वे खुद झुलस गये और उनके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आयी. हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. जिससे परिवार आर्थिक संकट में आ गया है. पीड़ित परिवार ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है. स्थानीय प्रशासन ने अगलगी की घटना की जांच शुरू कर दी है. सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है. ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को राहत पहुंचायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >