रहटा पंचायत के मुनि टोला में लगी आग, एक घर जलकर राख

रहटा पंचायत के मुनि टोला में लगी आग, एक घर जलकर राख

फलका फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत के मुनि टोला वार्ड संख्या चार में मंगलवार की रात भीषण आग लगने से एक परिवार का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. इस अग्निकांड में घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित सभी आवश्यक सामान जलकर स्वाहा हो गये. पीड़ित परिवार के सामने भारी संकट उत्पन्न हो गया है. अग्नि पीड़ित शंकर साह ने बताया कि रात में खाना बनाने के दौरान निकली चिंगारी से घर में आग लग गयी. ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक घर पूरी तरह जल चुका था. मुखिया संघ के अध्यक्ष राजेश रंजन, जिप प्रतिनिधि मनोज मंडल मौके पर पहुंचे. पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हाल जाना. जनप्रतिनिधियों ने तत्काल इसकी सूचना सीओ को दी. राजस्व अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया. पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन से अविलंब मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >