मारपीट मामले में 10 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज

कदवा थाना क्षेत्र के तेतलिया पंचायत के बोबरा ग्राम में दो पक्षों में हुई भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में 10 नामजद पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

कदवा. कदवा थाना क्षेत्र के तेतलिया पंचायत के बोबरा ग्राम में दो पक्षों में हुई भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में 10 नामजद पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मारपीट के क्रम में एक पक्ष के द्वारा निकाला गया. लाइसेंसी बंदूक व कारतूस को कदवा पुलिस ने जब्त कर लिया है. दर्ज प्राथमिकी में बोबरा निवासी नसीम अख्तर ने उसी गांव के इलियास,सज्जाद, नजमा, बदरे आलम पर मारपीट कर जोड़ जबरन लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है. दूसरी ओर उसी गांव के इलियास ने समीम, नसीम, नवरोज, जमाल, रियाज, तनवीर पर घर मे घुस कर मारपीट करने तथा बक्से से 50 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >