महिला तस्कर को 3.780 लीटर शराब संग पकड़ा

महिला तस्कर को 3.780 लीटर शराब संग पकड़ा

हसनगंज थाना क्षेत्र के पीपरा गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी अभियान चलाकर एक महिला को 3.780 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार महिला को सोमवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष निक्की कुमारी ने कहा, सूचना थी पीपरा गांव में चोरी छिपे शराब तस्करी का काम चल रहा है. पीपरा गांव में चमनी देवी उर्फ मीणा देवी पति नरेश साह के घर छापेमारी अभियान चलाकर घर के पीछे से 3.780 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. शराब बरामद होते ही पुलिस ने उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार महिला के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम तहत थाना कांड संख्या 120/2025 तहत मामला दर्ज करते हुए उक्त महिला को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >