घरेलू विवाद से तंग महिला ने खाया जहर, भर्ती

घरेलू विवाद से तंग महिला ने खाया जहर, भर्ती

कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डिग्गी कटिहार में घरेलू विवाद से परेशान होकर एक महिला ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. घटना के बाद परिजनों ने तुरंत महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. डिग्गी कटिहार गांव निवासी ज्योति देवी ने अपने भैसुर से लगातार हो रहे घरेलू विवाद से तंग आकर खेतों में छिड़काव के लिए रखी कीटनाशक दवा पी ली. दवा पीते ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. उनकी हालत बिगड़ते देख सास ने तुरंत उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया. इलाजरत ज्योति देवी ने बताया कि उनके पति अशोक रामानी पंजाब में मजदूरी का काम करते हैं. वह घर पर अपने बच्चों के साथ अकेली रहती हैं. उनका आरोप है कि उनके भैसुर शिवप्रकाश रामानी और उनके बेटे अक्सर घर के रास्ते और अन्य बातों को लेकर उनसे विवाद करते रहते हैं. लगातार हो रहे झगड़े और घर में रोज-रोज की किचकिच से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >