पुत्री की शादी होने के दो दिन पूर्व पिता की मौत, परिजनों में कोहराम

पुत्री की शादी होने के दो दिन पूर्व पिता की मौत, परिजनों में कोहराम

प्राणपुर थाना क्षेत्र के नया टोला प्राणपुर गांव में दुखद घटना सामने आयी है. पुत्री कि शादी होने के दो दिन पूर्व पिता की अकास्मिक मौत हुई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि नया टोला प्राणपुर गांव के पिता के द्वारा अपनी पुत्री कि शादी के लिए सभी तरह का व्यवस्था कर लिया गया था. साथ ही अपने सभी मेहमानों को शादी कार्ड वितरण कर सभी तरह से तैयारी कर ली गयी थी. 24 फरवरी को मंडप पूजन व 25 फरवरी को पंचायत के ही नाथनगर गांव के लड़का से शादी का समय दिया गया था. इधर रविवार के रात्रि को छाती में अचानक दर्द होने से बिनोद कुमार मंडल उर्फ सतो मंडल 40 वर्ष, नया टोला प्राणपुर वार्ड संख्या तेरह, प्राणपुर निवासी की अचानक अकास्मिक मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक मजदूर वर्ग से आते है. इनको पत्नी के साथ दो पुत्र व दो पुत्री है. परिवार में अकेले कमाने वाले थे. इनकी मौत होने से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >