कटिहार. मशरूम की मांग लगातार बढ़ रही है. किसान इसकी खेती चाव से कर रहे हैं. कम खर्च और कम जगहों पर इसकी खेती कर अच्छी आमदनी कर रहे हैं. यह बातें कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार को आयोजित पूर्व प्रशिक्षण मिलन कार्यक्रम के दौरान वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ मृणाल वर्मा ने कहा. कार्यक्रम में मशरूम उत्पादन तकनीक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षुओं ने भाग लिया. उन्होंने मौजूद प्रशिक्षण प्राप्त किसानों से दूसरे को भी इसकी खेती के गुर सिखाये जाने का आह्वान किया, उन्होंने बताया कि लोग अब इसे आय का साधन बना रहे हैं, कम खर्च में घर पर ही उत्पादन कर सकते है. केविके के डॉ नंदिता कुमारी ने मशरूम में पाए जाने वाले पोषक तत्व प्रोटीन, विटामिन, मिनरल के साथ साथ औषधीय गुण और इसके उत्पादन में हाइजीन के बारे में किसानों को अवगत कराया. डॉ सुशील कुमार ने इसकी उपयोगिता व पंकज कुमार सिंह ने विपणन के बारे में बताया. कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने अनुभव साझा करते हुए मशरूम उत्पादन की दिशा में जोर दिया. इस दौरान प्रशिक्षित किसानों को प्रमाणपत्र भी दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
