किसान ने बिजली मोटर चोरों को पकड़ पुलिस को सौंपा

किसान ने बिजली मोटर चोरों को पकड़ पुलिस को सौंपा

बारसोई चांदपारा पंचायत स्थित खुराधार खेत से किसान गुल मोहम्मद का विद्युत सिंचाई मोटर की चोरी करने वाले तीन युवकों को पकड़ कर किसान ने बारसोई थाना पुलिस के हवाले कर दिया. शुक्रवार की रात कुछ अज्ञात चोरों ने उनके खेत से सिंचाई के मोटर की चोरी कर ली थी. किसान ने कहा, 14 फरवरी को खोजबीन में उन्हें यह जानकारी मिली की रघुनाथपुर ग्राम में तीन युवक चोरी के माल के बंटवारे को लेकर आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं. किसान के मुताबिक उसने जब रघुनाथपुर ग्राम में जाकर देखा तो पाया कि चोरी हुई मोटर उन्हीं तीनों के पास मौजूद थी. तीनों चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया. गिरफ्तार चोरों की पहचान नगर पंचायत बारसोई स्थित रघुनाथपुर निवासी कुंदन कुमार पिता भोला मंडल, कन्हैया कुमार पिता दीपक लाल एवं पवन मंडल पिता राजकुमार मंडल के रूप में हुई है. किसानों ने आवेदन दिए गए थे. मामला दर्ज कर ली गई है. मामले की अनुसंधान की जा रही है. थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि तीन मोटर चोर युवकों को गिरफ्त कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >