किसान के साथ मारपीट कर 50 हजार की छिनतई, मामला पहुंचा थाना

थाना क्षेत्र के दलाल चौक बरारी में नरेश मंडल उम्र 75 वर्ष हुसैना निवासी से मार पीटकर पचास हजार रुपये छिनतई के मामला का आवेदन थाना पहुंचा है.

बरारी. थाना क्षेत्र के दलाल चौक बरारी में नरेश मंडल उम्र 75 वर्ष हुसैना निवासी से मार पीटकर पचास हजार रुपये छिनतई के मामला का आवेदन थाना पहुंचा है. पीड़ित बुजुर्ग किसान नरेश मंडल ने थाना में दिये आवेदन में बताया कि दो फरवरी को काम से बरारी जा रहा था. दलाल चौक पर दो व्यक्ति खलील व असलम ने जबरन रोककर अभद्र भाषा के साथ मारपीट कर गिरा दिया. पास में 50 हजार रुपये भी छीनकर भाग गया. लोग जब तक समझ पाते दोनों फरार हो गया. पीड़ित किसान ने दोनों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए राशि बरामद कराने की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >