बीइओ के सेवानिवृत्ति पर दी गयी विदाई

बीइओ के सेवानिवृत्ति पर दी गयी विदाई

आजमनगर प्रखंड में बीइओ के पद पर कार्यरत रहे सुधीर कुमार मुजफ्फरपुर के निवासी बताये जा रहे हैं. शनिवार के दिन आजमनगर प्रखंड के समस्त शिक्षकों ने उनके सेवानिवृत्ति होने के मौके पर उन्हें विदाई दी. शिक्षकों का प्यार तथा स्नेह पाकर सेवानिवृत्त बीईओ सुधीर कुमार कुछ देर के लिए इमोशनल हो गये. संचालन शिक्षक राकेश रोशन, राज किशोर भारती कर रहे थे. प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों ने फूलमाला तथा शॉल देकर सेवानिवृत शिक्षक सुधीर कुमार को विदाई दी. वरीय शिक्षक बिपलब शांडिल, नवीन कुमार, मुस्ताक आलम, महमुद आलम, सुभाष राय, शाहबाज आलम सहित दर्जनों लोगों ने कहा कि प्रखंड शिक्षा अधिकारी के रूप में अपने सेवा काल में सुधीर कुमार अभिभावक के रूप में मार्गदर्शक बने रहे. शिक्षकों को दिशा निर्देश देने के अलावा अभिभावक की तरह शिक्षकों के साथ व्यवहार करने वाले व्यक्तित्व का आज सेवानिवृत्ति से हमलोग काफी इमोशनल हैं. सेवानिवृत शिक्षक मुजाब हुसैन शिक्षक, जमील अख्तर, सरवन कुमार पाल, नवीन कुमार, उमेश कुमार, अंजार आलम, मिनहाज आलम, सुभाष राय आदि उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >