ऑनलाइन हाजिरी नहीं बनाने वाले चार विद्यालय प्रधान व शिक्षकों से स्पष्टीकरण

जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड संसाधन केंद्र के लेखा सहायक सह डाटा इंट्री ऑपरेटर के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की.

बैठक में डीईओ ने डीपीओ स्थापना को दिया आदेश

कटिहार. जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड संसाधन केंद्र के लेखा सहायक सह डाटा इंट्री ऑपरेटर के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की. बैठक में विभागीय दिशा निर्देश पर कई एजेंडों पर समीक्षा की गयी. खासकर बैठक में यह जानकारी साझा किया गया कि विभागीय निर्देश पर सोमवार से विद्यालय का संचालन पूर्वाह्न 06.30 बजे से अपराह्न 12.30 की अवधि में किया जा रहा है. ई शिक्षा कोष पोर्टल पर सभी शिक्षकों द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने का पूर्व से निर्देश प्राप्त है. पोर्टल पर उपलब्ध सूचना के आधार जिले के चार विद्यालयों के एक भी शिक्षक के द्वारा सोमवार को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं किया गया. जिन विद्यालय के शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं की है. उनमें कटिहार प्रखंड के उर्दू प्राथमिक विद्यालय सैफगंज व प्राथमिक विद्यालय ढोलबज्जा, अमदाबाद प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय गदाई दियरा एवं मनिहारी प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय बोलिया शामिल है. बैठक में डीइओ ने संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित सभी कार्यरत शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शिक्षा को दिया. ई शिक्षा कोष पोर्टल पर उपलब्ध सूचना के आधार पर कटिहार जिला में पदस्थापित कुल 15070 शिक्षकों में से सोमवार को कुल 1105 शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं किया गया. इनकी प्रखंडवार विवरणी उपलब्ध कराते हुए सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि इस निमित उनसे स्पष्टीकरण पूछकर उनके संदर्भ में अपेक्षित कार्रवाई के लिए अनुशंसा अगले तीन दिनों के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करायेंगे.

नियमित विद्यालय निरीक्षण का निर्देश

बैठक में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से विद्यालय संचालन के निमित अन्य कोई सूचना या अनियमित संचालन पर पृच्छा करने पर यह अवगत कराया गया कि उपलब्ध सूचना के आधार पर विद्यालय का संचालन प्रातःकालिन सत्र में प्रारंभ हो गया है. इसी क्रम में निर्देश दिया गया कि प्रखंडाधीन सभी विद्यालयों के प्रार्थना सत्र (06.30 पूर्वाह्न से 07.00 पूर्वाह्न तक ) का जियो टैग्ड फोटोग्राफ व्हाट्सएप पर प्राप्त करेंगे और विद्यालयों का भौतिक निरीक्षण भी करेंगे. ताकि प्रातःकालीन सत्र में सभी विद्यालयों का संचालन नियमित रूप से सुनिश्चित किया जा सके. ई शिक्षा कोष पोर्टल पर सभी प्रारंभिक विद्यालयों द्वारा मध्याह्न भोजन योजना के संचालन से सबंधित प्रविष्टि भी की जानी है. इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय कजरा पूर्व टोला बरारी में मध्याह्न भोजन योजना संचालन की सूचना उपलब्ध नहीं थी. संबंधित प्रधानाध्यापक से इस निमित स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया. विद्यालयों में वर्ग एक में नामांकन के लिए जारी नामांकन पखवाड़ा, जिसमें ऑगनबाड़ी केन्द्र से समन्वय एवं छह वर्ष के अनामांकित बच्चे का सर्वे कर उन्हें नजदीक के प्राथमिक या प्रारंभिक विद्यालय में नामांकन कराना है. इस पर भी समीक्षा की गयी.

नामांकन को लेकर समीक्षा

समीक्षा में गत बैठक की कार्यवाही का संदर्भ लेते हुए वर्ग छह एवं वर्ग नौ में भी नामांकन कराने पर चर्चा की गयी. वर्ग आठ तक की शिक्षा निःशुल्क है. इसलिए वर्ग आठ तक के छात्रों का स्थानांतरण प्रमाण पत्र आदि निर्गत करने पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाना है. इस प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई की जाय. वर्ग नौ में नामांकन के निमित विभागीय आदेश ज्ञापांक 720 दिनांक 21-12-2021 के द्वारा शुल्क निर्धारण किया गया है. इसी के अनुरूप शुल्क लेने और पावती देने का अनुश्रवण करने का निर्देश सभी दिया गया. पीएम श्री विद्यालयों के तहत चिन्हित विद्यालयों के संचालन के निमित निर्गत ज्ञापांक 667 दिनांक 30-03-2025 का संदर्भ लेते हुए इसके क्रियान्वयण में यदि कोई कठिनाई हो तो उसे लिखित रूप से प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >