जनता दरबार में छह मामलों का किया निष्पादन

जनता दरबार में छह मामलों का किया निष्पादन

कोढ़ा आदर्श थाना कोढ़ा में शनिवार को जनता दरबार सह परामर्श सभा का आयोजन किया गया. थाना परिसर में थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से फरियादी उपस्थित हुए. कोढ़ा थाना के पुलिस पदाधिकारी प्रिय रंजन पासवान, राजस्व कर्मचारी संजय सिंह ने संयुक्त रूप से की. राजस्व कर्मचारी फ़ैज़ अकरम, पीएलभी मनखुश मिश्रा मौजूद रहे. जनता दरबार में कुल नौ मामलों पर सुनवाई की गयी. आपसी समझौते व कागजी साक्ष्यों के आधार पर छह मामलों का निष्पादन किया गया. तीन मामले लंबित रह गये. खास बात यह रही कि इस शनिवार किसी भी फरियादी ने नया आवेदन दर्ज नहीं कराया गया. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने जानकारी दी कि शेष बचे लंबित तीन मामलों का निष्पादन अगली जनता दरबार में किया जायेगा. इसके लिए दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर सूचित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >