विपरीत मौसम में भी सहजता से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराएं, विधायक

विपरीत मौसम में भी सहजता से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराएं, विधायक

कटिहार पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कटिहार के विद्युत कार्यपालक अभियंता धीरज कुमार सिन्हा एवं विद्युत सहायक अभियंता आशुतोष कुमार के साथ बैठक कर कटिहार में विशेष कर पावर सब स्टेशन इंडस्ट्रियल एस्टेट से आंधी, बारिश व वज्रपात के कारण हो रही अनियमित विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की. कार्यपालक अभियंता ने बताया की आंधी, तूफान, बारिश एवं वज्रपात के कारण विद्युत आधारभूत संरचना को काफी नुकसान पहुंचा है. कटिहार जिले में लगभग 400 विद्युत पोल टूटा है. 33 केवी इंडस्ट्रियल फीडर जिससे कटिहार शहर में विद्युत आपूर्ति होती है. विगत तीन दिनों से ब्रेकडाउन हो रहा है. गौशाला के नजदीक भूतल केबल में तकनीकी कठिनाई से आपूर्ति ठप हो गई थी. दुरुस्त कर लिया गया है. पावर सब स्टेशन इंडस्ट्रियल स्टेट ग्रिड से विद्युत आपूर्ति की दूरी को कम किया जा रहा है. जिससे ब्रेकडाउन की स्थिति से छुटकारा मिलेगा. पूर्व उप मुख्यमंत्री ने विद्युत आपूर्ति को विपरीत मौसम में भी सहजता से जारी रखने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश विद्युत कार्यपालक अभियंता को दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >