आवर आन स्कूल में शिक्षा के अधिकार के तहत नामांकन

आवर आन स्कूल में शिक्षा के अधिकार के तहत नामांकन

बलिया बेलौन आवर आन स्कूल दनियां आजमनगर में वर्ग नर्सरी से दशम तक रिक्ति के अनुसार छात्र- छात्राओं का नामांकन प्रक्रिया शुरू किया गया है. यहां नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत वर्ग एक में 15 प्रतिशत छात्रों का नामांकन निःशुल्क होगा. उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के सचिव रियाज आलम ने बताया की नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा के तहत 15 प्रतिशत छात्रों का नामांकन वर्ग एक में निःशुल्क कराया जायेगा. विद्यालय के बेवसाइट पर आनलाइन आवेदन करना होगा. एससी, एसटी सहित समान्य केटेगरी में बीपीएल कार्ड धारक आवेदन कर सकते हैं. निःशुल्क नामांकन पाने वाले छात्रों को वर्ग अष्टम तक निःशुल्क शिक्षा दी जायेगी. समय सीमा समाप्त होने के बाद निःशुल्क नामांकन प्रक्रिया बंद की जायेगी. वर्ग एक से दशम तक के छात्र छात्राओं का नामांकन की प्रक्रिया जारी है. रिक्ति के अनुसार छात्र- छात्राओं का नामांकन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >