संयुक्त श्रम भवन डहेरिया में 11 दिसंबर को लगेगा रोजगार कैंप

संयुक्त श्रम भवन डहेरिया में 11 दिसंबर को लगेगा रोजगार कैंप

कटिहार श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय के तत्वाधान में आगामी 11 दिसंबर को डहेरिया स्थित संयुक्त श्रम भवन में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जायेगा. रोजगार शिविर में निजी कंपनी भाग लेंगी तथा मेकेनिक ऑपरेटर पद के लिए योग्य अभ्यार्थियों का चयन प्रक्रिया पूरी करेगी. जिला नियोजन पदाधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि निजी कंपनी की ओर से शिविर में निर्धारित पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा. मैकेनिक ऑपरेटर पद पर नियुक्ति की जायेगी. जिले के शिक्षित बेरोजगार पात्र युवकों से निर्धारित तिथि को भाग लेने की अपील करते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि रोजगार शिविर में अपना बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आईटीआई प्रमाणपत्र, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, पासपोर्ट साइज फोटो एवं जिला नियोजनालय, कार्यालय के निबंधन की छाया प्रति के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते है. यह जॉब कैंप पूर्वाह्न 11:00 बजे पूर्वाहन से 3:00 बजे अपराह्न तक आयोजित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >