20 मई को कर्मचारी संघ जायेंगे सामूहिक अवकाश पर

20 मई को कर्मचारी संघ जायेंगे सामूहिक अवकाश पर

– विवि मुख्यालय पर कुलपति के समक्ष व्यापक व प्रभावी प्रदर्शन की तैयारी कटिहार बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ पटना के आह्वान पर बीस मई को सभी कर्मचारी सामूहिक अवकाश रहेंगे. इसको लेकर सोमवार को पूर्णिया विवि के कुलसचिव को डीएस कॉलेज के प्राचार्य के माध्यम से सूचना दी जायेगी. डीएस कॉलेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शंभू कुमार यादव ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इसको लेकर तैयारी जोरशोर की जा रही है. यह निणर्य बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बेंकटेश कुमार की अध्यक्षता में आहूत 14 मार्च को कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया था. जिसमें निर्णय लिया गया था कि अलग-अलग मांगों की पूर्ति को लेकर महाविद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रम किये जायेंगे. इसी कड़ी में 20 मई को सामूहिक अवकाश पर रहते हुए विश्वविद्यालय मुख्यालय पर कुलपति के समक्ष व्यापक प्रभावी प्रदर्शन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि माह जून में महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा बिहार के समस्त प्रक्षेत्रों का व्यापक दौरा किया जायेगा. जिसमें आंदोलन की तैयारियों को सुढृढ किया जा सके तथा उसकी सफलता सुनिश्चित हो. प्रक्षेत्रवार तिथि की घोषणा बाद में किया जायेगा. जुलाई में बिहार विधानमंडल के समक्ष होगा धरना पूर्णिया विवि के प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष डीएस कॉलेज के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शंभू कुमार यादव ने बताया कि जुलाई माह में बिहार विधानमंडल के समक्ष विशाल धरना आयोजित किया गया है. जिसमें राज्यभर से कर्मचारी सक्रिया सहभागिता करेंगे. तिथि की सूचना बाद में दिये जाने की बात कही. साथ ही माह अगस्त में वृहद परिषद की बैठक आयोजित कर आंदोलन को और तीव्र रूप प्रदान करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल की तिथि की औपचारिक घोषणा की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >