करेंट से भैंस की मौत, पशुपालक ने मुआवजा की मांग

करेंट से भैंस की मौत, पशुपालक ने मुआवजा की मांग

बरारी नगर पंचायत बरारी बस्ती के पशुपालक कामेश्वर यादव की भैंस की घास चरने के क्रम में जमीन के अन्दर 440 वोल्ट की करंट स्पर्शाघात से मौके पर मौत हो गयी. वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जीतन यादव, धनजीत यादव, एमएलसी प्रतिनिधि राजीव भारती, वार्ड पार्षद राधिका देवी ने पशुपालक किसान की मदद को आगे आये. पशु चिकित्सक को बुलाकर पोस्टमार्टम कराया. बरारी थाना में सनाह दर्ज कराया गया. जनप्रतिनिधि ने आपदा विभाग से आपदा सहायता राशि देने की अपील की. पीड़ित किसान ने बताया कि 70 हजार की भैंस की मौत से आय का संसाधन ही खत्म हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >