Katihar. फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में एकलखी ने मारी बाजी, तपस्या को 1-0 से हराया

फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में एकलखी ने मारी बाजी, तपस्या को 1-0 से हराया

कटिहार के बारसोई से अरविन्द गुप्ता की रिपोर्ट – बारसोई प्रखंड अंतर्गत सुधानी हाई स्कूल खेल मैदान में आयोजित एसके जनता फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा, फाइनल मैच में एकलखी (पश्चिम बंगाल) की टीम ने तपस्या (पश्चिम बंगाल) को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया, मैच के पहले हाफ तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी, दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, हालांकि मैच के अंतिम क्षणों में एकलखी टीम ने शानदार गोल दागकर जीत सुनिश्चित कर ली, टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी अजय कुमार ने फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया, फाइनल मुकाबले को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मैदान में मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट के बीच “हिप-हिप हुर्रे ” के नारे लगाए,टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य इंजीनियर तनवीर शमसी, कैशरे हिंद (पूर्व मुखिया) एवं काबुल यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था, कई चरणों के मुकाबलों के बाद फाइनल मैच खेला गया, विजेता टीम एकलखी को 51 हज6 रुपये नकद, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, इस आयोजन को सफल बनाने में जदयू नेता ख्वाजा शाहिद, संजय यादव, मास्टर हसीब, सोहेल (सरपंच प्रतिनिधि), रामचंद्र पासवान (सरपंच प्रतिनिधि), आरिफ हुसैन, सद्दाम हुसैन, अंसार आलम सहित सुधानी एवं कंदेला पटोल पंचायत के जनप्रतिनिधियों व स्थानीय जनता का महत्वपूर्ण योगदान रहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >