डीएस कॉलेज में आठ अतिथि शिक्षकों ने लिया योगदान

डीएस कॉलेज में आठ अतिथि शिक्षकों ने लिया योगदान

– वर्ग संचालन में छात्रों को नहीं करनी पड़ेगी शिक्षकों का इंतजार कटिहार महाविद्यालयों में नियमित पठन पाठन को लेकर विवि से लेकर राज्य सरकार गंभीर है. नियमित रूप से कक्षा संचालन में शिक्षकों की कमी अब बाधा नहीं बन पायेगी. केवल डीएस कॉलेज में सोमवार देरशाम तक आठ अलग-अलग विषयों में आठ अतिथि शिक्षकों ने योगदान किया है. डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि अतिथि शिक्षकों की बहाली के बाद वर्ग संचालन में अब छात्रों को शिक्षकों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. ऐसा इसलिए कि कुल आठ अतिथि शिक्षकों में जुलॉजी में एक, बॉटनी में एक, रसायनशास्त्र में एक, भौतिकी में एक, गणित में एक, अंग्रेजी में एक, मनोविज्ञान में एक और राजनीति विज्ञान में एक कुल आठ अतिथि शिक्षकों को डीएस कॉलेज में योगदान कराया गया है. बॉटनी विभाग वषों से रिक्त चल रहा था. अतिथि शिक्षक के आ जाने से बॉटनी विषय में नामांकित छात्र छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा. इधर केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि विवि से जारी सूची के अनुसार अब तक सात शिक्षकों को सोमवार को योगदान करा लिया गया है. 15 अतिथि शिक्षकों को केबी झा कॉलेज आवंटन किया गया है. सोमवार को गणित में एक, समाजशास्त्र में एक, भूगोल में एक, मनोविज्ञान में एक और देरशाम तीन और अतिथि शिक्षकों ने अपना योगदान दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >