बिशनपुर में आग लगने से आठ परिवारों का घर जला

बिशनपुर में आग लगने से आठ परिवारों का घर जला

बलिया बेलौन शेखपुरा पंचायत की वार्ड आठ बिशनपुर गांव में आग लगने से आठ परिवारों के आवासीय घर राख हो गये. अग्नि कांड में गुलचेहरा खातून, अरजद बानो, सबा नाज फातमा, शाहेना खातून, निशा खातून, कनीज फातमा, सागेरा खातून, शहर बानो के घर राख हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. नकद रुपया, सोना चांदी के जेवर, फर्नीचर, घर का बक्सा, अलमारी, कपड़ा अनाज जल कर राख हो गया. दमकल के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया था. दमकल समय पर नहीं पहुंचने पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा की समय पर दमकल पहुंचने से क्षति कम होती. मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन ने बताया की आठ परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया है. संभवतः बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी. भौनगर मुखिया सत्यनारायण यादव, पैक्स अध्यक्ष सनोवर आलम, एकबाल हुसैन ने कहा की पीडित परिवारों को हर संभव सहायता की जायेगी. सूचना सीओ कदवा एवं बलिया बेलौन थानाध्यक्ष को दे दी गयी है. तत्कालीन सहायता करने की मांग सीओ से की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >