आठ शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

आठ शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

फलका फलका पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से शराब पीकर हो हंगामा करने के आरोप में आठ शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया है. थानाध्यक्ष रवि कुमार ने कहा, क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से छापेमारी कर आठ शराबियों को हो हंगामा करने पर पकड़कर पूछताछ किया गया. पकड़ाये व्यक्ति ने अपना नाम संजय मंडल ग्राम धनेठा, उमेश शर्मा, धर्मेंद्र ऋषि, बबलू शर्मा थाना फलका, अखिलेश कुमार, राकेश मुनि ग्राम बघवा थाना मीरगंज जिला पूर्णिया, विजय कुमार ग्राम सोहथा थाना फलका, राजेश पासवान गोंदवारा थाना कोढ़ा जिला कटिहार बताया. पूछताछ के क्रम में सभी आरोपित के मुंह से शराब सेवन का गंध आ रही थी. सभी लोगों का ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच के पश्चात आरोपितों की शराब सेवन की पुष्टि हुई. जिसके बाद सभी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >