शराब पीकर हंगामा कर रहे आठ शराबी गिरफ्तार

शराब पीकर हंगामा कर रहे आठ शराबी गिरफ्तार

फलका थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से शराब पीकर हंगामा कर रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी आरोपितों की ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच कर शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बुक्कू टोला नहर के समीप कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं. पुलिस टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची, जहां हंगामा कर रहे लोगों को पकड़ लिया. गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपनी पहचान अशोक शर्मा निवासी रहटा, राजेश कुमार गुप्ता एवं छोटू साह दोनों निवासी छप्पना के रूप में बताई. पुलिस को दूसरी सूचना मिली कि बरेटा चौक के समीप भी कुछ लोग शराब पीकर उत्पात मचा रहे हैं. पुलिस वहां पहुंची और कार्रवाई करते हुए धनंजय कुमार एवं सुजीत कुमार दोनों निवासी कबलसिया, शंकर रविदास एवं सुशील रविदास दोनों निवासी दहाटोला तथा मुन्ना ऋषि निवासी निसुंदरा महादलित टोला को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >