कोढ़ा में आज अदा होगी बकरीद की नमाज, प्रशासन अलर्ट

कोढ़ा में आज अदा होगी बकरीद की नमाज, प्रशासन अलर्ट

कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड व नगर पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा (बकरीद) गुरुवार को आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाया जायेगा. पर्व को लेकर क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह 6 बजे से 7 बजे के बीच अलग-अलग समय पर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जायेगी. बकरीद को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखा जा रहा है. बुधवार देर शाम तक बाजारों और मस्जिदों में तैयारियां जारी रही. लोगों ने नमाज और कुर्बानी को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है. थानाध्यक्ष पंकज आनंद, अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार तथा कोलाशी शिविर प्रभारी श्रवण कुमार पुलिस बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रहे हैं. संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है ताकि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे. प्रशासन की ओर से लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >