कोढ़ा में बिजली मरम्मत कार्य के दौरान जेईई व फॉरेस्टर के बीच नोकझोंक

कोढ़ा में बिजली मरम्मत कार्य के दौरान जेईई व फॉरेस्टर के बीच नोकझोंक

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरलप्रतिनिधि, कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में बिजली विभाग के आदेशानुसार 33 केवी फीडर लाइन की पेड़ों की कटाई एवं छटाई का काम चल रहा था. यह लाइन कटिहार से होकर कोढ़ा एवं फलका को जोड़ती है. इसी मरम्मत कार्य के दौरान अचानक बिजली विभाग के जेई और फॉरेस्टर के बीच कहासुनी हो गई. जानकारी के अनुसार, नोकझोंक इतनी बढ़ गई कि जेईई ने अपने उच्च अधिकारी को फोन लगाया और फोन फॉरेस्टर के अधिकारी को थमा दिया. इसी दौरान फोन पर गाली-गलौज और धमकी भरे शब्दों का प्रयोग होने का आरोप है. यह पूरा घटनाक्रम हाजीपुर बांध के किनारे 33 केवी फीडर की पेड़ों की छटाई और छटाई के दौरान हुआ. घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया. जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामले में बिजली विभाग व फॉरेस्टर की ओर से किसी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >