बारसोई. बिहार विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कटिहार विधानसभा क्षेत्र संख्या-64 कदवा के विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी को बिहार विधान सभा की जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति का सभापति मनोनीत किया गया है. यह मनोनयन वित्तीय वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के लिए प्रभावी रहेगा. अधिसूचना बिहार विधान सभा सचिवालय, पटना से शुक्रवार को जारी की गयी है. अधिसूचना जारी होते ही बारसोई अनुमंडल सहित पूरे क्षेत्र में जदयू कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी. समर्थकों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा कि दुलाल चंद्र गोस्वामी के नेतृत्व में पंचायत एवं ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों को और मजबूती मिलेगी. स्थानीय नेताओं ने कहा कि लंबे राजनीतिक अनुभव व जनसरोकारों से जुड़े रहने के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इससे कटिहार एवं सीमांचल क्षेत्र की समस्याओं को राज्य स्तर पर मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा. दुलाल चंद्र गोस्वामी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देने वालों में बारसोई जदयू के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार साह, अमल गोस्वामी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार बाउड़ी, श्यामा कांत मजूमदार, संजीव कुमार, मिलन दुबे, अजय कुमार साहा, मामून रशीद, तनवीर आलम सहित कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल हैं.
जिला परिषद व पंचायती राज समिति के सभापति बने दुलाल
कटिहार विधानसभा क्षेत्र संख्या-64 कदवा के विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी को बिहार विधान सभा की जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति का सभापति मनोनीत किया गया है.
