बारसोई अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों के साथ डीएसपी अजय कुमार ने बुधवार को एक विशेष बैठक की. बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिये. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने किया. बैठक में लंबित मामले का निपटारा, विधि व्यवस्था, होली पर्व को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. सभी थाना अध्यक्षों से बारी-बारी से लंबित मामलों की बारे में जानकारी ली गयी. उन्होंने उपस्थित सभी थाना अध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि लंबित मामले को सभी थानाध्यक्ष समय पर निपटारा करें तथा होली पर्व में चौकस रहने को कहा. बैठक में पुलिस अंचल निरीक्षक तरुण कुमार तरुणेश, बारसोई थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार, आबादपुर थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार, कचना थाना के सब इंस्पेक्टर शाहिद, आजमनगर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह, बलरामपुर थाना अध्यक्ष प्रहलाद कुमार यादव, बलिया बेलौन थाना अध्यक्ष दिलशाद खान, तेलता थाना अध्यक्ष सलीमुद्दीन अंसारी आदि उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
