डीएस कॉलेज परिसर से लकड़ी जब्ती के 48 घंटे बीतने के बाद भी ठंडे बस्ते में मामला

डीएस कॉलेज परिसर से लकड़ी जब्ती के 48 घंटे बीतने के बाद भी ठंडे बस्ते में मामला

– वन विभाग का दावा कार्रवाई के लिए नगर थाना को दिया गया आवेदन

– आवेदन देने के चौबीस घंटे बाद भी नगर थाना कर रही जांच पड़ताल

कटिहारडीएस कॉलेज परिसर से दो जून को हरे भरे पेड़ की कटाई की गयी मोटे-मोटे सील को वन विभागा ने जब्ती कर विभाग लाया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर आमजनों के मन में कई तरह के सवाल कौंध रहे हैं,ऐसा इसलिए कि 48 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक कार्रवाई नहीं होने व जांच के नाम पर मामले को ठंडे बस्ते में रख दिये जाने के कारण आमजनों में विभाग के कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया जाने लगा है. इस मामले के विरूद्ध तीन जून को देर शाम एनएसयूआई के शहनवाज आलम उर्फ मिठ्ठू के द्वारा वनों के क्षेत्रीय पदाधिकारी मंटू कुमार पासवान को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गयी. एनएसयूआई के शाहनवाज आलम उर्फ मिठ्ठू ने डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रो प्रशांत कुमार एवं प्रभारी प्रधान सहायक डॉ एए ओंकार के विरूद्ध कार्रवाई को लेकर वन के क्षेत्रीय पदाधिकारी को की गयी. शिकायत में बताया गया कि कुछ दिन पूर्व आयी.

आंधी व बारिश में डीएस कॉलेज में कुछ पेड़ाें की टहनियां गिर गयी थी. इसको लेकर न तो वन विभाग को किसी तरह की सूचना दी गयी न ही विवि को इसकी जानकारी दी गयी. नियमों को ताक पर रखते हुए डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार और प्रभारी प्रधान सहायक डॉ एए ओंकार के आदेश पर हरे भरे पेड़ों की कटाई कर मनगढंत कमेटी का सहारा लेकर ऑक्सन कर सात हजार रूपये में बेच दिया गया. सूचना के बाद वन विभाग के वनरक्षी पदाधिकारी विश्वजीत कुमार व अन्य कर्मचारियों द्वारा कटे हुए पेड़ों की मोटे मोटे सील को जब्ती करा कर विभाग ठेला से ले जाया गया. आवेदन देने के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कॉलेज प्रशासन व प्रबंधन पर कार्रवाई नहीं होना कहीं न कहीं कॉलेज प्रशासन व प्रबंधन को मैनेज करने का अवसर प्रदान करने के सामान प्रतीत हो रहा है.

इधर वन विभाग की ओर से कॉलेज परिसर से मोटे मोटे हरे भरे पेड़ों की कटी सील जब्ती के बाद से कॉलेज प्रशासन व प्रबंधन में हड़कम्प मचा हुआ है. कयास लगाया जा रहा है कि कार्रवाई नहीं हो इसको लेकर कई तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे हैं. मैनेज करने को लेकर उच्च पदाधिकारियों से सम्पर्क साधने की तैयारी भी की जा रही है. सवाल उठता है कि वन विभाग कार्रवाई करता है या हाईप्रोफाइल मामला समझते हुए इसे ठंडे बस्ते में छोड़ दिया जायेगा. यह भविष्य के घेरे में है.

आवेदन में दिया गया है आवेदन

वन भूमि के अंदर में उक्त परिसर नहीं आने की वजह से उपलब्ध आवेदन सदर थाना कटिहार को दिया गया है. कॉलेज परिसर से लकड़ी को जब्ती कर कार्रवाई किया जा रहा है. नियम अनुसार जो कार्रवाई होगा किया जायेगा. वन विभाग की स्तर जो कार्रवाई किया जाना है. वह प्रोसेस में है. एफआईआर दर्ज किया गया है या नहीं इसकी जानकारी देना अभी संभव नहीं है.

विश्वजीत कुमार, वनरक्षी पदाधिकारी, कटिहार

वन विभाग के दिये आवेदन के आलोक में की जा रही जांच पड़ताल

वन विभाग की ओर से बुधवार को एक आवेदन उपलब्ध कराया गया है. प्राप्त आवेदन के आलोक में जांच पड़ताल की जा रही है. नियमबद्ध कार्रवाई की जायेगी.

कुंदन कुमार, थानाध्यक्ष, नगर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >