पिकअप में लोड 203 पेटी सेब लेकर चालक फरार

पिकअप में लोड 203 पेटी सेब लेकर चालक फरार

सेब बरामद कर पुलिस ने चालक को अकबरपुर से किया गिरफ्तार कटिहार नगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट में एक पिकअप चालक ने गाड़ी में लोड सेब की पेटी को लेकर फरार हो गया. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपित चालक को चोरी किये गये सेब की पेटियां के साथ गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. ट्रक से सेब की पेटियां अनलोड की जा रही थी. एक पिकअप में 203 पेटी से लोड किया. गोडाउन में उतारना था. वाहन चालक सेब लोडेड पिकअप को लेकर फरार हो गया. सूचना गोविंद ने नगर थाना पुलिस को दिया. नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप की तलाश में जुट गयी. वैज्ञानिक अनुसंधान व आम सूचना से सेव लोडेड पिकअप अकबरपुर थाना में मिलने की जानकारी प्राप्त हुई. उक्त सूचना पर नगर थाना पुलिस ने अकबरपुर थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर सेब लोडेड पिकअप को बरामद किया है. नगर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस ने अकबरपुर थाना से चोरी किए गए सेब की पेटियां बरामद कर चालक इजहार उर्फ जियाउद्दीन को गिरफ्तार कर गाड़ी को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >