कुरसेला में ड्राइवर एसोसिएशन कार्यालय का हुआ उद्घाटन

कुरसेला में ड्राइवर एसोसिएशन कार्यालय का हुआ उद्घाटन

कुरसेला ड्राइवर एसोसिएशन का शनिवार को शिवराम ढावा परिसर में शाखा कार्यालय का उदघाटन किया. एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया. कार्यालय प्रारम्भ के पूर्व पंडितों ने कलश स्थापन कर वेदमंत्रों के साथ विश्वकर्मा गणेश का पूजन किया. आयोजन पर बड़ी संख्या में एसोसिएशन से जुड़े विभिन्न जिला के ड्राइवर ने भाग लिया. ड्राइवर एसोसिएशन कार्यालय उद्घाटन पर समारोह सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समारोह सभा को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रंजन ने कहा कि ड्राइवरों के हित मे सरकार से हमारी मांग है कि सड़क दुर्घटना में ड्राइवरों के मृत्यु को आपदा के श्रेणी में रखा जाय. ड्राइवर वेलफेयर फंड का व्यवस्था किया जाय. दुर्घटना में ड्राइवरों की मृत्यु पर बीस लाख व अपंगता पर दस लाख मुआवजा राशि के साथ मुफ्त चिकित्सा का व्यवस्था किया जाय. ड्राइवरों को 60 वर्ष आयु पर पेंशन इनके निधन पर आश्रितों को पेंशन देने की व्यवस्था किया जाय. शिक्षा के लिए ड्राइवरों के बच्चो को उच्च शिक्षा में विशेष आरक्षण का प्रावधान किया जाय. वाहन के आगे पीछे सीसीटीवी लगाने के नियम किया जाय. प्रत्येक वर्ष 1 सितम्बर को सरकार ड्राइवर दिवस घोषित करें. ड्राइवर को द्वितीय श्रेणी का सैनिक का दर्जा मिले. ड्राइवरों के उपचार के लिए सरकारी अस्पताल के आईसीयू में एक बेड आरक्षित किया जाय. ड्राइवरों के लिए सुरक्षा कानून बना कर उनके साथ होने वाले मारपीट के घटना को रोकने के दिशा में कदम उठाया जाय. उन्होंने कहा कि ड्राइवर नशा नींद रफ्तार पर अंकुश रखे. ताकि सड़क हादसे से ड्राइवर की रक्षा हो सके. समारोह में कटिहार जिलाध्यक्ष प्रमोद साहनी, भागलपुर जिलाध्यक्ष प्रमोद शैलेश भाई, बांका जिलाध्यक्ष नीरज यादव, मुंगेर जिला कार्यकारणी अध्यक्ष अवधेश भाई, कुरसेला प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार, समेली प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार आदि ने मुख्य रुप से भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >