मेयर की पहल पर चार दिन बाद नाले की साफ सफाई शुरू

मेयर की पहल पर चार दिन बाद नाले की साफ सफाई शुरू

– मोहल्ले वासियों में जलजमाव से निजात मिलने की जगी उम्मीद कटिहार मेयर उषा देवी अग्रवाल की पहल पर वार्ड नम्बर 16 व 17 में अंतत:आवेदन देने के चार दिन बाद नाले की साफ सफाई कार्य शुरू कर दिया गया. इससे मोहल्ले वासियों को अब बरसात के मौसम में लगने वाले जलजमाव से निजात मिलने की उम्मीद जगी है. मालूम हो कि इन दोनों वार्ड में वर्षों से नाले की साफ सफाई नहीं होने से सड़क पर कचरा समेत गंदा पानी जम जाने की वजह से वार्डवासी परेशान थे. 16 मई को एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित पासवान के नेतृत्व में मोहल्ले के दर्जनों लोगों ने मेयर से मिलकर उक्त समस्या से अवगत कराया था. अजय गुप्ता, सुनील कुमार, विशाल रमाणी, प्रकाश मिश्रा, करण कुमार गुड्डू, विरजू पासवान, अरूण सहनी, कृष्णा दास, अजय कुमार, आकाश पासवान समेत दोनों वार्ड के अन्य लोगों ने मेयर को बताया था कि वार्ड नम्बर 16 और 17 ड्राइवर टोला में नालों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी जमा हो जाता है. इससे जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है. खासकर अमीरूद्दीन मध्य विद्यालय का मुख्य नाला, अमर किराना स्टोर से होते हुए विजय राम के घर तक, चिंताहरण के घर से होते हुए शंभू सोनार के घर तक, किशोर डेकोरेटर के घर से होते हुए मन्नू डेकोरेटर के घर तक बरसात के समय इन स्थानों पर घुटनों तक पानी भर जाता है. जिससे आमजनों का आवागमन प्रभावित हो जाता है. क्षेत्र में दुर्गंध फैलने व मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है. इससे बीमारी का खतरा उत्पन्न हो जाता है. बच्चों, बुजुगों और महिलाओं को विशेष रूप से भारी परेशानी उठानी पड़ती है. उनलोगों ने मेयर से आग्रह किया था कि सम्बंधित विभाग को निदेश देकर चिन्हित स्थानों के नालों की शीघ्र सफाई करवायी जाये तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, ताकि वार्ड वासियों को इस समस्या से शीघ्र राहत मिल सके. हर हाल में वार्ड में होगा कार्य, नियमित साफ सफाई पर बल इधर मेयर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि निगम अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में विकास की रफ्तार तेज है. नाला, सड़क निमाण समेत सभी तरह के कार्य किये जा रहे हैं. वार्ड नम्बर 16 और 17 के लोगों द्वारा तीन दिन पूर्व उन्हें ज्ञापन सौंप कर समस्या से अवगत कराया गया था. जिसे गंभीरता से लेते हुए बुधवार से नाले की साफ सफाई कार्य शुरू करा दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >