नारायण डीएस कॉलेज के मुख्य परीक्षा नियंत्रक तो सहायक परीक्षा नियंत्रक बने डॉ पंकज

नारायण डीएस कॉलेज के मुख्य परीक्षा नियंत्रक तो सहायक परीक्षा नियंत्रक बने डॉ पंकज

प्रतिनिधि, कटिहार डीएस कॉलेज मैथिली विभाग के डॉ नारायण कुमार झा को डीएस कॉलेज के मुख्य परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है. जबकि सहायक परीक्षा नियंत्रक डीएस कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के डॉ पंकज कुमार को जिम्मेवारी दी गयी है. डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि डीएस कॉलेज के मुख्य परीक्षा नियंत्रक डॉ कुलभूषण मौर्या को पूर्णिया विवि के सहायक परीक्षा नियंत्रक के रूप में प्रतिनियोजन होने के बाद उन्हें चार मार्च को डीएस कॉलेज से विरमित कर दिया गया. इससे परीक्षा नियंत्रक का पद खाली हो गया था. इसको ध्यान में रखते हुए मैथिली विभाग के डॉ नारायण झा को मुख्य परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है. जबकि अर्थशास्त्र विभाग के डॉ पंकज कुमार को सहायक परीक्षा नियंत्रक के रूप में जिम्मेवारी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >