डॉ मिलन कुमार बने केबी झा कॉलेज के नए मुख्य परीक्षा नियंत्रक

डॉ मिलन कुमार बने केबी झा कॉलेज के नए मुख्य परीक्षा नियंत्रक

– तीन सहायक करेंगे सहयोग कटिहार केबी झा कॉलेज, कटिहार में परीक्षा व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है. प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ मिलन कुमार को कॉलेज का नया मुख्य परीक्षा नियंत्रक बनाया है. कॉलेज के मुख्य परीक्षा नियंत्रक डॉ जितेश कुमार को पूर्णिया विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग का पीजी हेड नियुक्त किया गया है. उनके विवि में योगदान देने के बाद केबी झा कॉलेज में परीक्षा नियंत्रक का पद खाली हो गया था. दो नए सहायक परीक्षा नियंत्रक भी नियुक्त व्यवस्था के सुदृढ़ और अनवरत संचालन के लिए दो नए सहायक परीक्षा नियंत्रक भी बनाए गए हैं. कॉलेज के भौतिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रो हरिचंदन मंडल और रसायन शास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ विकास लाल को सहायक परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी दी गई है. डॉ सुभाष कुमार पहले से हैं सहायक परीक्षा नियंत्रक कॉलेज के प्रधान सहायक एस. हादी हसन अरमान ने बताया कि मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ सुभाष कुमार पूर्व से ही सहायक परीक्षा नियंत्रक के रूप में कार्य कर रहे हैं. अब मुख्य परीक्षा नियंत्रक डॉ मिलन कुमार के साथ कुल तीन सहायक परीक्षा नियंत्रक कार्य में मदद करेंगे. अर्थपाल पद के लिए मांगे गए आवेदन प्रधान सहायक ने बताया कि डॉ जितेश कुमार परीक्षा नियंत्रक के साथ-साथ अर्थपाल का कार्यभार भी देख रहे थे. उनके जाने के बाद अर्थपाल पद भी खाली है. इसके लिए सभी शिक्षकों से आवेदन लिए जा रहे हैं. इच्छुक तीन शिक्षकों के आवेदन लेकर विश्वविद्यालय को भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है. बोले प्राचार्य प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि नई नियुक्तियों से कॉलेज में परीक्षा संचालन का कार्य और बेहतर तरीके से होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >