कटिहार. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली व जदयू में युवाओं को मिल रहे अवसरों से प्रभावित होकर मंगलवार को दर्जनों युवाओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की. जिला अतिथि गृह में आयोजित कार्यक्रम में जदयू महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह राणा के नेतृत्व में युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गयी. इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष ने सभी नवयुवकों को फूल-माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया. संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया. समारोह में युवाओं के उत्साह को देखते हुए नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनहित के मुद्दों को उठायेगी. मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास और सामाजिक न्याय की राजनीति को नई दिशा मिली है. उन्होंने कहा कि युवाओं का पार्टी से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि जदयू की नीतियों और कार्यों पर लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने कहा की निशांत कुमार युवा है और उनसे खासकर युवा प्रभावित है. नवयुवकों से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की अपील की. महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह राणा ने कहा कि जदयू हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने का काम करती रही है. उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल हुए युवाओं की ऊर्जा और सोच संगठन को नई ताकत देगी. आगामी चुनावों में इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. पार्टी से जुड़े नवयुवक अंकित अग्रवाल एवं अमित शर्मा ने कहा कि वे नीतीश कुमार के विकास कार्यों और युवाओं के प्रति सकारात्मक सोच से प्रभावित होकर जदयू से जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे. इस अवसर पर दीपक शर्मा, पवन कुमार, रूपेश पोद्दार विकास कुमार, शिव सिंघानिया, सिद्धार्थ दाधीच, आशीष चौधरी, अभिषेक कुमार आदि युवाओं ने जदयू का दामन थामा.
जदयू का बढ़ा जनाधार, दर्जनों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन
जदयू का बढ़ा जनाधार, दर्जनों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन
