निगम को स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के निदेशक ने शव डी फ्रीजर का किया दान

निगम को स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के निदेशक ने शव डी फ्रीजर का किया दान

– कठिन परिस्थितियों में जरूरतमंद परिवार के लिए राहत कटिहार स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के निदेशक अविनाश कुमार एवं उनकी पत्नी मधु कुमार ने स्व रानी चौधरी की पुण्य स्मृति में नगर निगम, कटिहार को एक शव डी-फ्रीजर दान स्वरूप प्रदान किया. यह पहल न केवल मानवीय संवेदनाओं का परिचायक है. बल्कि समाज के प्रति उनके सेवा भाव एवं जिम्मेदारी को भी दर्शाती है. नगर निगम द्वारा इस शव डी-फ्रीजर के उपयोग केवल एक सौ रूपये का नाममात्र मेंटेनेंस शुल्क निर्धारित किया गया है. मेयर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए नगर निगम परिवार निदेशक अविनाश कुमार व स्कॉटिश पब्लिक स्कूल परिवार की सराहना करती है. शव डी-फ्रीजर जरूरतमंद परिवारों के लिए कठिन समय में एक बड़ी राहत सिद्ध होगा. समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और सुदृढ़ करेगा. स्व रानी चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी स्मृति में किया गया यह योगदान सदैव समाज सेवा के रूप में स्मरणीय रहेगा. इस अवसर पर उप महापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार, निगम पार्षद संजय महतो, सलीम अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि पप्पू पासवान, स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के गीत अविनाश सहित अन्य गणमान्य व नगर निगम के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >