कुरसेला. पीएचसी कुरसेला में डॉक्टर्स डे केक काट कर हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमर लाल, डॉ रितेश कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने संयुक्त रूप से केक काट कर डॉक्टर्स डे मनाया. सम्मान स्वरूप पीएचसी के चिकित्सकों को बुके व अंग वस्त्र प्रदान किया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमर लाल ने कहा कि मेरा कर्तव्य मरीजों को उपचार देकर स्वास्थ्य लाभ देना है. हमारे व्यवहार, कार्य कुशलता व मधुर वचनों के भरोसे से मरीज मानसिक रूप से स्वस्थ्य हो जाते हैं. मानसिक स्वास्थ्यता से मरीजों के रोग जल्दी ठीक हो जाता है. उपस्थित अन्य चिकित्सकों ने डॉक्टर्स डे पर प्रकाश डालते हुए विचारों को रखा. सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि ईश्वर के बाद धरती का दूसरा भगवान चिकित्सक को माना जाता है. जिंदगी बचाने वाले को हम जितना सम्मान दें, वह कम है. मौके पर बीसीएम अभय कुमार, एनमी सुनील साह, परिमल कुमार, आलोक कुमार, राजेश कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
