मारवाड़ी युवा मंच ने चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को किया सम्मानित

सेवा, समर्पण व सम्मान के संकल्प को लेकर निरंतर सक्रिय मारवाड़ी युवा मंच कटिहार ने डॉक्टर्स डे व सीए डे पर समाज के समर्पित चिकित्सकों तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया.

डॉक्टर्स व सीए डे पर किया गया आयोजन

कटिहार. सेवा, समर्पण व सम्मान के संकल्प को लेकर निरंतर सक्रिय मारवाड़ी युवा मंच कटिहार ने डॉक्टर्स डे व सीए डे पर समाज के समर्पित चिकित्सकों तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया. कार्यक्रम की शुरुआत काली मंदिर प्रांगण में दोपहर 12:30 बजे मंच के सदस्यों के एकत्र होने से हुई. हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ सौरभ अग्रवाल, सिविल सर्जन डॉ गोविंद तमाखुवाला, जनरल फिजिशियन डॉ एस भानु को प्रशस्ति पत्र, दुपट्टा, एवं पेन भेंट कर मंच की ओर से कृतज्ञता पूर्वक सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सीए डे को भी उल्लासपूर्वक मनाया गया. जिसमें सीए अंजलि अग्रवाल, सीए अभिषेक केडिया को मंच की ओर से प्रशंसा पत्र, दुपट्टा और पेन भेंट कर सम्मानित किया गया. कटिहार शाखा द्वारा ब्लड बैंक जाकर,रक्त में समाज के प्रति अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए वहां के सदस्यों एवं डीपीएम को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, शाखा सचिव नितेश मित्तल, शाखा सह सचिव मयंक पूरणमलका, सदस्य सुमित मुकीम आदि का सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >