नेशनल मखाना उद्योग का डीएम ने किया अवलोकन

नेशनल मखाना उद्योग का डीएम ने किया अवलोकन

कोढ़ा. जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने कोढ़ा प्रखंड के चरखी ग्राम स्थित नेशनल मखाना उद्योग का मंगलवार की शाम अवलोकन किया. यह उद्योग लंबे समय से जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और वैश्विक स्तर पर कटिहार की पहचान बनाने में योगदान दे रहे है. अवलोकन के दौरान कंपनी के संस्थापक गुलफराज ने जिला पदाधिकारी को मखाना उद्योग की पूरी कार्यप्रणाली से अवगत कराया. इसमें मखाना की क्लिनिंग, ग्रेडिंग, डोमेस्टिक पैकेजिंग, एक्सपोर्ट प्रक्रिया, रोस्टिंग यूनिट तथा विभिन्न फ्लेवर्स तैयार करने की तकनीक शामिल है. उन्होंने बताया कि यह उद्योग किसानों से सीधा संपर्क कर कच्चा माल लेता है. उसे वैल्यू एडिशन कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाता है. इस अवसर पर संस्थापक गुलफराज ने कहा कि जिला पदाधिकारी के प्रोत्साहन से युवा उद्यमियों का मनोबल बढ़ता है. हमें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है. कार्यक्रम के दौरान एडीएम विनोद कुमार, उद्यान पदाधिकारी रंजना सिन्हा, भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कटिहार के मुख्य प्रबंधक अभिषेक कुमार सहित कई विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >