डीएम व एसपी ने नये साल पर गोगाबील झील, गंगा घाट व पीर मजार पहुंचे

डीएम व एसपी ने नये साल पर गोगाबील झील, गंगा घाट व पीर मजार पहुंचे

मनिहारी डीएम आशुतोष द्विवेदी व एसपी शिखर चौधरी गुरुवार को मनिहारी पहुंचे. डीएम व एसपी गोगाबील झील, पीर मजार, गंगा घाट का निरीक्षण किया. डीएम आशुतोष द्विवेदी ने गंगा घाट पर निर्माण हो रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण किया. निर्माण कार्य धीमा होने पर नाराजगी जाहिर की. डीएम आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि आज नववर्ष में गंगा घाट, गोगाबील झील, पीर मजार का भ्रमण किया गया है. नव वर्ष में यहां लोग आते है. किसी प्रकार की कोई परेशानी लोगों को नहीं हो. इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. गंगा घाट पर रिवर फ्रंट का निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया है. समीक्षा बैठक भी की गयी थी. आज स्थल निरीक्षण किया गया. कार्यकारी एजेंसी के लोग और बुड़को के पदाधिकारी मौजूद थे. निर्धारित समय में पुरा करने का निर्देश दिया गया है. गोगाबील झील में फोरेस्ट विभाग और टूरिज्म विभाग के समन्वय से योजना बनायी जायेगी. प्रवासी पक्षी को भी दिक्कत नहीं हो. डीएम ने कहा कि ओवरलोडिंग परिचालन पर कार्रवाई होगी. अवैध खनन मामले पर भी कार्रवाई होगी. एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह, एसडीपीओ विनोद कुमार, बीडीओ सनत कुमार, सीओ इस्माईल, बीपीआरओ सोनू गुप्ता, नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविन्द कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, जेई रिजवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >