डीएम व एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
कटिहार. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित कटिहार दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. मंगलवार को जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी सहित अन्य अधिकारियों ने केंद्रीय वित्त मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. डीएम एवं एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया. डीएम एवं एसपी ने यहां के बाद कटिहार सदर प्रखंड अंतर्गत छीटाबाड़ी में स्थित मखाना प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया. साथ ही राम दरबार में होने वाले कार्यक्रम का भी जायजा लिया. डीएम व एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कार्यक्रमों की तैयारी की भी समीक्षा की. डीएम-एसपी ने स्थानीय टाउन हॉल में ब्रीफिंग के जरिये विधि व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिये. ब्रीफिंग में डीएम ने दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से मुखातिब होते हुए कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. संयुक्त आदेश में जो दिशा निर्देश दिया गया है, उसका हर हाल में अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
