केन्द्रीय मंत्री से मिले जिलाध्यक्ष, काढ़ागोला गंगा पुल की मांग की

केन्द्रीय मंत्री से मिले जिलाध्यक्ष, काढ़ागोला गंगा पुल की मांग की

बरारी प्रखंड के पलटन पाड़ा निवासी सह लोजपा के युवा जिलाध्यक्ष राजकिशोर पासवान देश की राजधानी दिल्ली पहुंचकर लोजपा ( रा ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह एनडीए सरकार में केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान से उनके कार्यालय में उनसे शिष्ट मुलाकात किया. जिलाध्यक्ष राजकिशोर ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री से मिलकर कटिहार जिला की स्थिति एवं समस्या से अवगत कराया. बरारी विधान सभा क्षेत्र का ऐतिहासिक काढागोला गंगा घाट की भोगोलिक एवं अपराधिक स्थिति से अवगत कराते हुए किसानों की हजारों ए हेक्टेयर खेती योग्य भूमि एवं कटे गांव से हुए विस्थापित परिवार की बहुप्रतिक्षित मांग काढागोला घाट से पीरपैंती के बीच गंगा पर पूल सह सम्पर्क पथ निर्माण कार्य जो लाखों जनता के हित में कराने की मांग पुरजोर ढंग से रखा. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लोजपा जिला युवाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि केन्द्रीय मंत्री गडकरी से काढ़ागोला घाट गंगा पूल बनाने पर बात कर आगे की कार्रवाई से अवगत कराऊंगा. राजकिशोर ने बताया कि मंत्री जी के आश्वासन से एकबार फिर काढ़ागोला घाट पीरपैंती के बीच गंगा नदी पर पूल बनाने की उम्मीद जगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >