जिला पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में 69 गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट में तीन गिरफ्तार

कटिहार पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पोक्सो, शराब और वारंट मामलों में 75 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानें पूरी खबर।

प्रतिनिधि, कटिहार पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दिन में 75 आरोपी को गिरफ्तार किया है. एसपी परिचय कुमार के निर्देश पर जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दिन में 75 अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई की है. कांड में 25 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अजमानतीय वारंट में एक अभियुक्त तथा जमानतीय वारंट में 49 लोगों पर कार्रवाई की है. जिला पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट में एक आरोपी, दहेज हत्या के कांड में एक आरोपी, हत्या के प्रयास में एक आरोपी, बलात्कार एवं पोक्सो एक्ट में तीन आरोपी तथा आर्म्स एक्ट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिला पुलिस ने शराब के मामले में कार्रवाई करते हुए 14 आरोपी को गिरफ्तार कर 61.21 लीटर शराब बरामद किया है. एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस ने जिले के अलग-अलग क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चला कर मोटर एक्ट उल्लंघन, को लेकर 15500 शमन राशि वसूला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Niraj kumar

Published by: Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >