जिला बुनियाद केंद्र में सहायक उपकरण का वितरण

जिला बुनियाद केंद्र में सहायक उपकरण का वितरण

कटिहार जिला बुनियाद केंद्र कटिहार सदर में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक यशस्वी ने दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण किया. उद्देश्य दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाना है. सदर कटिहार में 27 सहायक उपकरण बांटे गये. बुनियाद केंद्र एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग के कर्मी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित थे बाल अधिकार संरक्षण के प्रति किया जागरूक कटिहार बाल कल्याण समिति कटिहार प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी पीठ शनिवार को जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत उन्नासो पचगाछी पंचायत पहुंची. समिति अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सदस्य अरुण कुमार चौबे एवं लता कुमारी ने पंचायत के मुखिया एजाजुल हक को पंचायत स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के उद्देश्य, कर्तव्यों तथा कार्यों को बताया. ग्रामीणों को बच्चों के लिए माता पिता के दायित्व, कानूनी पहलुओं तथा जवाबदेही एवं किशोर न्याय अधिनियम 2015 के प्रावधानों से अवगत कराया. वार्ड मेंबर सहित ग्रामीणों को जागरूक करते हुए पंचायत स्तर पर बाल संरक्षण तंत्र को मजबूत करने पर बल दिया. समिति द्वारा अनाथ बच्चे जिनके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है या असाध्य रोग से पीड़ित बच्चे या अभिभावक, जिन बच्चों के माता-पिता एचआईवी, एड्स, कुष्ठ रोग या अन्य किसी गंभीर एवं असाध्य बीमारी से पीड़ित हैं या जेल में बंद माता पिता के बच्चे, उनके लिए परवारिश योजना के बारे में बताया. परवरिश योजना के तहत प्रति बालक-बालिका एक हजार रुपया प्रतिमाह 18 वर्ष तक दिया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >