बाढ़ में होने वाली समस्याओं पर हुई चर्चा

बाढ़ में होने वाली समस्याओं पर हुई चर्चा

अमदाबाद प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रमुख अंजुरा खातून की अध्यक्षता में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर बाढ़ अनुश्रवण समिति का बैठक हुई. बाढ़ में होने वाली समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. शुद्ध पेयजल शौचालय निर्माण पशुओं की चार आवागमन की समस्या की मुद्दा छाया रहा. मुखिया गोपाल प्रसाद सिंह, श्वेता राय, तारिक अनवर, तपन मंडल, युधिष्ठिर मंडल, जयप्रकाश यादव, मो जमाल, एजाजुल हक, अब्दुल बारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ के दौरान लोगों की होने वाली समस्याओं से अवगत करते हुए कहा कि कई परिवार जीआर की राशि से वंचित रह जाते हैं. बाढ़ पीड़ित परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, शौचालय का निर्माण करने सहित कई मुद्दों को लेकर गहमा-गहमी रहा. प्रमुख अंजुरा खातून ने बताया कि बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर बाढ़ अनुसरण समिति की बैठक बुलाई गई थी. बाढ़ से निपटने को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है. बीडीओ रणवीर, अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम, स्वास्थ्य प्रबंधक सुधीर कुमार धीर, पीएचडी विभाग के राहुल कुमार पशु चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >