– ऐप के जरिए घर बैठे पंजीकरण, प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत बारसोई बारसोई प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार से डिजिटल जनगणना अभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई. यह अभियान 01 मई तक चलेगा. जनगणना प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है. कार्य में तेजी और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके. बीडीओ चंदन प्रसाद ने कहा, डिजिटल प्रणाली लागू होने से कम समय में अधिक सटीक आंकड़े जुटाए जा सकेंगे. नई व्यवस्था के तहत नागरिकों को अब जनगणना कर्मियों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. वे स्वयं मोबाइल ऐप से जानकारी दर्ज कर सकते हैं. बीडीओ ने बताया कि जनगणना के लिए एक विशेष मोबाइल ऐप तैयार किया गया है. जो उपयोग में सरल और सुविधाजनक है. लोग घर बैठे ही अपनी पारिवारिक एवं व्यक्तिगत जानकारी दर्ज कर सकते हैं. विशेष रूप से प्रवासी मजदूरों के बारे में कहा कि यह पहल उनके लिए काफी लाभकारी साबित होगी. अब वे जहां भी कार्यरत हैं. वहीं से आसानी से अपना पंजीकरण कर सकेंगे. प्रखंड प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर अपनी सही एवं पूर्ण जानकारी ऐप पर दर्ज करें.
डिजिटल जनगणना अभियान शुरू, एक मई तक चलेगा सर्वेक्षण
डिजिटल जनगणना अभियान शुरू, एक मई तक चलेगा सर्वेक्षण
