अष्टयाम राधा कृष्ण की प्रतिमा विसर्जन यात्रा में जुटे श्रद्धालु

अष्टयाम राधा कृष्ण की प्रतिमा विसर्जन यात्रा में जुटे श्रद्धालु

बरारी पूर्वीबारीनगर पंचायत स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर गांधी ग्राम में 72 घंटा का हरिनाम संकीर्तन अष्टयाम सोमवार को संपन्न हो गया. अष्टयाम संकीर्तन श्रीराधे कृष्ण की प्रतिमा जुलूस में श्रद्धालु महिला, पुरुष के साथ नगर भ्रमण कर काढागोला गंगा घाट पर कलश व प्रतिमा विसर्जित किया. जय श्री राम जय हनुमान का जयघोष करते हुए प्रतिमा का विसर्जन किया गया. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विकास यादव, अजय यादव, अरविंद कुमार, मनोज कुशवाहा, संजीव पंडित, नीरू पंडित सहित ग्रामीण व युवा विसर्जन में शामिल हुए. अनुमंडल राजस्व अधिकारी पद सृजन के विरोध में सीओ राजस्व अधिकारी संघ गये अनिश्चित कालीन हड़ताल पर, काम ठप बरारी अंचल अधिकारी व राजस्व अधिकारी राज्य संघ ने अनुमंडल राजस्व अधिकारी पद सृजन के विरोध में हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है. जिसके कारण सोमवार से हीं अंचल में सन्नाटा छा गया है. बरारी अंचल अधिकारी व राजस्व अधिकारी के हड़ताल पर चले जाने से लोगों की समस्या का समाधान होना अब मुश्किल सा हो जायेगा. संघ की माने तो अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी के नए पद का जो सृजन किया गया है. अंचल अधिकारी इस नए पद को अपनी भूमिका कमजोर करने वाला और काम में भ्रम पैदा करने वाला मान रहे हैं. नया पद सृजन अंचल अधिकारी मानते हैं कि नए पद से अंचल स्तर की भूमिका कमजोर होगी और चेक एंड बैलेंस के बजाय भ्रम बढ़ेगा. उनके कामकाज में ऊपर से दखल बढ़ेगा. वे कागजी पुतले बनकर रह जायेंगे. ज्ञात हो कि सरकार से नए पद बनाने के बजाय पहले से खाली पदों को भरने और तकनीकी संसाधनों में सुधार करने की मांग की जा रही है. अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण जमीन की मापी, दाखिल-खारिज एवं अन्य महत्वपूर्ण राजस्व कार्य पूरी तरह प्रभावित हो जायेंगे. जबकि सरकार ने हड़ताल को देखते हुए कड़ा रुख अपनाया है. जिसमें नो वर्क नो पे का निर्देश जारी करने की बात सामने आई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >