मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए काढ़ागोला घाट में उमड़े श्रद्धालु

- श्रद्धालुओं ने गंगा आरती के साथ ग्रहण किया महाप्रसाद

बरारी. काढागोला गंगा घाट पर बुधवार की प्रातः से ही मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की भीड उमड़ पड़ी. गंगा घाट पर निर्मल अद्वैत आश्रम बरारी, गंगा समग्र एवं ग्रामीणों के सहयोग से गंगा आरती का भव्य आयोजन कर गंगा मईया के चरणों में आराधना कर सुख समृद्धि की कामना मत्रोंच्चारण कर पंडित दिवाकर मिश्रा ने श्रद्धालुओं को कराया. गंगा घाट की सजावट के साथ भव्यता एवं आस्था की डूबकी लगा श्रद्धालु ने आराधना की. गंगा मईया की चरणों में स्नान ध्यान कर मन पवित्र हो गया. गंगा स्नान कर श्रद्धालु काागोला गंगा घाट पर बजरंग बलि मंदिर परिसर में महाप्रसाद ग्रहण कर किया. महाप्रसाद सुबह से देर संध्या तक चलता रहा. गंगा स्नान, गंगा आरती एवं महाप्रसाद के भव्य आयोजन में समाजसेवी राजकिशोर यादव, युवा समाजसेवी भानू कुमार, दिनकर मिश्रा, मनोज साह, राजकुमार मेहता, दीपक चौधरी, जीवच्छ गुप्ता, अभिचरण मेहता, दिलीप कुमार ठाकुर, संजीव कुमार, राजीव यादव, जीतेन्द्र चौधरी, पूर्व समिति सदस्य एतनारायण सिंह, जिला पार्षद गुणसागर पासवान, दक्षिण भण्डारतल मुखिया इब्राहिम, सरपंच सरदार अर्जुन सिंह सहित ग्रामीण कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >