गोरखपुर धाम में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर की दान

गोरखपुर धाम में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर की दान

बलिया बेलौन शिव सर्किट के रूप में मान्यता मिलने व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने के उपरांत बाबा गोरखनाथ धाम में महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं ने दिल खोल कर दान किया है. दानपेटी, आजिवन सदस्यता, रशिद, पंडित, नाई, शीध्र दर्शन, मुंडन, मेला दुकान, मीना बाजार आदि से 11 लाख, 74 हजार, 95 रुपये दान जमा हुआ. मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया की मंदिर न्यास कमेटी के अध्यक्ष सह एसडीओ राजू कुमार के द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के समक्ष दान पेटी खोल कर राशि की गिनती की गयी. मंदिर कमेटी ने कहा, 11 लाख 74 हज़ार 95 रुपए प्राप्त हुआ. चांदी का त्रिशूल, बेलपत्र, कान पीस, नाग नागिन, चांदी का टुकडा एवं नेपाली 8650/- रुपया, भुटानी 3850/-रुपये आदि प्राप्त हुआ है. बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में आये सभी श्रद्धालुओं का मंदिर कमेटी की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया. महाशिवरात्रि में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस प्रशासन एवं मंदिर कमेटी की सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा. कमेटी के सचिव पिंटू यादव, उपाध्यक्ष अक्षय सिंह, कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह, प्रदीप शर्मा, श्यामनाथ यादव, अमित अग्रवाल, निताय यादव, चन्दन यादव, पंचानंद यादव, पिंटू साह, बजरंग चौधरी, देवनारायण नुनिया, नारायण बिन, फनी सिंह, रामविलास शर्मा, सनी यादव, अंकित यादव, श्याम अग्रवाल, गणेश बोसाक, निरंजन यादव, सुरेश दास, लालू दास, राधाकांत घोष, मिथुन यादव, राजू घोष, मामू महादेव, बिटका मुर्मु, रत्न दास, फनी दास, राहुल साह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >