लाख प्रयास के बावजूद अतिक्रमणकारियों को हटाना प्रशासन के बूते से हो गयी है बाहर

लाख प्रयास के बावजूद अतिक्रमणकारियों को हटाना प्रशासन के बूते से हो गयी है बाहर

– शहर में अतिक्रमण बनी विकराल समस्या शहर में वाहनों का हल्का दवाब बढ़ने भर हर तरफ़ जाम की समस्या हो रही उत्पन्न,आमजनों को हो रही परेशानी – मैट्रिक परीक्षार्थी भी जाम के झाम से हो रहे परेशान, सेंटर पर पहुंचने पर हो रही देरी कटिहार निगम भले ही अतिक्रमणकारियोंं को खाली कने को लेकर जिला पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाने का दावा कर रही है. जितना अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध सख्ती बरती जा रही है. उतने ही तेजी से अतिक्रमणकारियों की ओर से सड़क अतिक्रमण कर लिया जा रहा है. धरातल पर इसका अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर उल्टा देखने को मिल रहा है. हठी अतिक्रमणकारियों की इतनी मनमानी है कि इन दिनों शहर में अतिक्रमण विकराल समस्या बन गयी है. लाख प्रयास के बावजूद अतिक्रमणकारियों को हटाना प्रशासन के बूते से बाहर है. यही वजह है कि शहर में वाहनों का हल्का दवाब बढ़ने भर से ही हर तरफ जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. जिससे आमजनों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जाम किसी एक पथ पर नहीं शहर के मुख्य चौक चौराहों पर घंटों लग जाने से जिले भर में संचालित मैट्रिक परीक्षाथियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. खासकर परीक्षा के समय कई चौक चौराहों पर एक साथ जाम के जाम से परीक्षार्थी अपने केन्द्र पर विलम्ब से पहुंचने को विवश हो रहे हैं. जिस वजह से उनके अभिभावकों को काफी परेशानी हो रही है. गुरूवार को भी दिन भर अलग-अलग चौक चौराहों पर जाम के झाम से लोग परेशान रहें. खासकर वहां जहां ट्रैफिक की व्यवस्था है उस जगह पर जाम की समस्या और अधिक होने से लोग परेशान रहें. आमजनों का कहना था कि शहर में हल्का वाहन के दवाब की वजह से जाम की समस्या विकराल बन जाती है. इन दिनोंं मैट्रिक की परीक्षा होने के कारण शहर में अधिक लोगों के आने और जाने की वजह से हर चौक चौराहों पर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. परीक्षा के लिए जाने के दौरान भी कई जगहों पर जाम की समस्या उनलोगों के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है. मुख्य चौराहों पर अतिक्रमणकारियों को हटाने के लिए चलाये जा रहे अभियान कोरम साबित हो रहा है. निगम प्रशासन व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में अतिक्रमण खाली कराया जाता जरूर है. लेकिन दूसरे दिन पुन: उक्त जगह पर अतिक्रमण जमा लिये जाने की वजह से स्थिति जस की तस बनी रहती है. निगम प्रशासन को सख्ती के साथ ऐसे अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध पेश आने की जरूरत हैं. जिससे दुबारा उक्त जगह पर अतिक्रमण नहीं लग सके. इन चौक- चाैराहों पर आये दिन जाम के झाम से परेशान होते हैं आमजन आमजनों की माने तो खासकर मिरचाईबाड़ी, जीआरपी चौक, शहीद चौक, न्यू मार्केट पथ, डीएस कॉलेज रोड, दुर्गास्थान रोड, शिवमंदिर रोड समेत अन्य चौक चौराहों अधिक जाम की समस्या उत्पन्न होती है. कई लोगों का यह भी कहना है कि इन दिनों शहर के बीचो बीच स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम निर्माण को लेकर गढ्ढा कर कार्य किये जाने की वजह से रास्ता बदल बदलकर आमजन आवागमन को विवश हो रहे हैं. इस वजह से भी कई जगहों पर जाम की परेशानी हो रही है. मुख्य समस्याओं में अतिक्रमणकारियों का कब्जा और स्थायी पार्किंग व्यवस्था नहीं होने की वजह से लोग सडक किनारे वाहन इत्यादी को लगाकर खरीदारी करते हैं. जिस वजह से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. इस पर भी निगम प्रशासन को सख्ती से ध्यान देने की जरूरत है. अभियान चलाकर खाली कराया जाता है अतिक्रमण, वसूला जाता है भारी जुर्माना शहर के मुख्य चौराहों को अतिक्रमणकारियों से खाली कराने के लिए समय समय पर अभियान चलाया जाता है. खासकर सड़क किनारे सजाये गये सामानों को भी हटाया जाता है. इतना ही नहीं अतिक्रमणकारियों से जुर्माने की तौर पर राशि की वसूली की जाती है. इन दिनों शहर में मैट्रिक परीक्षा को लेकर कई जगहों पर केन्द्र बनाये गये हैं. जिस वजह से जाम की समस्या बन रही है. हठी अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर नोटिस तामिला कराया गया है. ऐसे अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध ठोस कार्रवाई के लिए रणनीति बनायी जा रही है. संतोष कुमार, नगर आयुक्त, कटिहार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >