लाख प्रयास के बाद भी वार्डों से कचरे का नहीं हो रहा उठाव, लोग परेशान

लाख प्रयास के बाद भी वार्डों से कचरे का नहीं हो रहा उठाव, लोग परेशान

– बाजार से दूर अवस्थित वार्ड की हालत काफी खराब – कहीं डस्टबिन को तरस रहे लोग, कही डस्टबिन का हो रहा दुरुपयोग – पार्षद के घर जाने वाली सड़क किनारे महीनों से शोभा बढ़ा रहा उल्टा डस्टबिन, समीप डंप हो रहा कचरा कटिहार निगम की ग्रेडिंग को लेकर स्वच्छता सर्वेक्षण युद्धस्तर पर किये जा रहे हैं. सफाई काे लेकर विशेष निर्देश के साथ जगह-जगह दीवाल लेखन व प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को स्वच्छता को लेकर जागरूक किया जा रहा है. सभी वार्ड में समय पर कचरे का उठाव को कर्मियों से लेकर जमादार तक प्रतिनियुक्त किये गये हैं. बावजूद इसके वार्ड में जमा कचरे का उठाव नहीं हो पा रहा है. बाजार से दूर अवस्थित वार्ड की हालत सफाई के मामले में बद से बदतर है. खासकर वार्ड नंबर दो, एक की हालत सबसे अलग है. ऐसा इसलिए कि इस वार्ड में कहीं डस्टबिन को लोग तरस रहे हैं, कहीं डस्टबिन का दुरूपयोग हो रहा है. वार्ड नंबर दो के पार्षद घर जाने वाली सड़क किनारे लोहे का डस्टबिन एक पखवारा से उल्टा कर रखा पार्षद व नगर निगम प्रशासन को मूंह चिढ़ा रहा है. इसे देखने वाला कोई नहीं है. इतना ही नहीं उल्टे डस्टबिन के समीप सड़क किनारे कचरे को डम्प कर किया जा रहा है. आसपास के मोहल्लाें के द्वारा शिकायत करने का भी कोई असर नहीं हो पा रहा है. जिसका नतीजा है कि आने जाने वाले लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है. मोहल्ले के लोगों में गुलफराज, रौशन कुमार, पूजा कुमारी, प्रियंका कुमारी, बंटी कुमार समेत अन्य का कहना है कि कचरा डम्प करने से मना किये जाने पर गढ्ढा भरने की बात कही जाती है. जबकि किसी भी गढढे को कचरे से भरने के लिए आसपास के लोगों से एनओसी के तौर पर लिखाकर निगम प्रशासन को देने का नियम है. तब जाकर इस तरह का कार्य किया जा सकता है. इसे देखने व सुनने वालों के उदासीन रवैये के कारण वार्ड के लोग परेशान हैं. घर के सामने व सड़क किनारे कचरे के अंबार से चलने वाली हवा के बीच उनलोगों का जीना दुभर साबित होने लगा है. वार्ड के लोगों की माने तो जहां पर उल्टा कर डस्टबिन रखा गया है. उसी रास्ते से पार्षद का दिन भर में तीन से चार बार आना जाना होता है. बावजूद इस ओर गंभीर नहीं हाेने से उनलोगाें के बीच आक्रोश पनपने लगा है. डोर टू डोर कचरा उठाव के नाम पर खानापूर्ति वार्ड नंबर एक के कई लोगों का कहना है कि विभाग डोर टू डोर गीला व सूखा कचरा उठाव को काफी तत्पर है. लेकिन इस कार्य में प्रतिनियुक्त सफाई कर्मचारियों द्वारा उदासीनता बरती जा रही है. वार्ड के कई लोग बताते हैं कि सुबह आठ बजे के करीब डोर टू डोर गीला व सूखा कचरा उठाव को कर्मी पहुंचते जरूर है. लेकिन गिने चुने लोगों के घरों से कचरा उठाव कर कार्य पूरा कर लेते हैं. जबकि सड़क किनारे अवस्थित घरों के बजाय सड़क होकर आगे बढ़ जाते हैं. इससे वार्ड के लोगों को परेशानी होती है. जिस वजह से ये लोग घर के सामने सड़क किनारे कचरा को डम्प करने की मजबूरी बन जाती है. कर्मचारियों की कमी को लेकर दिया गया आवेदन उनके वार्ड में करीब सत्तर गली व सड़क है. वार्ड अधिक बड़ा होने के कारण एनजीओ द्वारा उपलब्ध सफाई कमी से कार्य नहीं हो पाता है. कर्मचारी बढ़ाने को लेकर कई बार निगम प्रशासन को आवेदन दिया गया है. लेकिन 22 के जगह महज छह से किसी तरह कार्य चलाया जा रहा है. उनके घर जाने वाली सड़क पर करीब एक पखवाड़ा से डस्टबिन उल्टा कर रखा गया है. जानकारी में है. वार्ड के लोग डस्टबिन नहीं लगाने दिया जा रहा है. सफाई को लेकर कर्मचारी को निर्देश दिया गया है. एक से दो दिन में कचरे की सफाई करा लिया जायेगा. मुसर्रत जहां, पार्षद, वार्ड दो

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >